{"_id":"5c8ea881bdec2214367b70a9","slug":"171552853121-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड बैठक में प्रमुख मुद्दे गायब होने पर सदस्य खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड बैठक में प्रमुख मुद्दे गायब होने पर सदस्य खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंटोनमेंट बोर्ड समितियों की मासिक विशेष बैठक में छिटपुट प्रस्तावों पर चर्चा कर महज खानापूर्ति करने पर सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर बिना सदस्यों की संस्तुति के बैठक में प्रस्ताव रखे जाने पर नाराजगी जताई है। मामले में सदस्यों ने बोर्ड से निर्माण कार्यों के बजाय जनहित के मुद्दोें के प्रस्ताव रखने की मांग की है।
सनद रहे कि 14 मार्च को कैंटोनमेंट की बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न सड़कों, गलियों, स्कूल के भवन, सार्वजनिक शौचालय, सीसी टाइल्स, नालियों की सफाई समेत अन्य निर्माण कार्यों के टेंडर स्वीकृत किए जाने, स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए जाने, जनरल हॉस्पिटल का मासिक रिकॉर्ड के ही प्रस्ताव थे, जिसमें कोई पेंच न होने के चलते प्रस्तावों को पास कर दिया गया। सदस्य वेद प्रकाश तनेजा ने पूर्व सैनिक बलवंत सिंह अहलावत की पांच पीढ़ियों का सेना की सेवा करने पर आवास खाली न कराने के लिए पत्र सौंपा। कहा कि बोर्ड में जनहित से जुड़े म्युटेेशन, स्ट्रीट लाइट, सफाई, पार्किंग, दुकानों के खाली कराने समेत प्रस्ताव रखे जाने चाहिए थे। लेकिन बोर्ड के अधिकारी इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।