{"_id":"5c86c46ebdec2213ed0cb01b","slug":"171552335982-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे वाले फिर ले गए यार्ड में वैगन, 25 नग किए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे वाले फिर ले गए यार्ड में वैगन, 25 नग किए गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाणिज्य कर विभाग की प्रवर्तन टीम ने रेलवे जंक्शन पहुंचकर बाघ एक्सप्रेस में छापा मारा। पार्सल विभाग की मिलीभगत से व्यापारियों ने पार्सल कोच का ताला तोड़कर 25 नग गायब कर दिए। अधिकारियों ने जब तेवर दिखाए तो सभी नग पार्सल आफिस लाए गए, जिन्हें बाद में सीज कर दिया गया।
एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने जानकारी मिलने पर हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस पर छापा लगाने के लिए टीम गठित कर दी। छापामारी करने पहुंची टीम की सूचना मिलने पर रेलवे ड्राइवर और स्टाफ बोगी से पार्सल उतारे बगैर ही वैगन यार्ड में ले गया। मौके पर पहुंचे वाणिज्यकर प्रवर्तन अधिकारियों ने इसका विरोध किया तब वैगन दोबारा प्लेटफार्म पर लगाया गया। जब तक अधिकारी माल उतरवाते कि टैक्स चोरों ने प्लेटफार्म के दूसरी ओर बोगी के दरवाजे को खोल कर लगभग 20-25 नग गायब कर दिये। अधिकारियों ने इन नगों को भी खोज लिया गया और खुलवाकर 89 नगों को विभागीय सुपुर्दगी में दे दिया। माल को रोकते समय कोई व्यक्ति माल पर दावेदारी प्रस्तुत करने नहीं आया और न ही माल से संबंधित कोई प्रपत्र जांच को दिए गए। जब्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा माल को रेलवे स्टेशन से उठाकर वाणिज्य कर कार्यालय में जमा करा दिया गया। विशेष अनुसंधान शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर एलजे यादव ने बताया कि माल का मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन वाणिज्य कर कार्यालय में किया जाएगा। देय कर एवं अर्थदंड जमा करा कर ही माल को छोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।