{"_id":"5c5f30cfbdec2273724c4c06","slug":"171549742287-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम का फोन नहीं उठाने पर 35 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम का फोन नहीं उठाने पर 35 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की आगामी दिनों में होने वाली बड़े विषयों की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को दिन भर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अफसर तैयारियों में जुटे रहे। डीएम की ओर से जारी आदेश पर शनिवार को सभी 128 केेंद्रों पर फोन के जरिये ड्यूटी से गायब स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई। 35 केंद्र व्यवस्थापकों ने कंट्रोल रूम का कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवनीश यादव ने नोटिस जारी कर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है और मुस्तैद रहने की चेतावनी दी है।
पिछले दो दिनों तक छोटे विषयों की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें कई केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक की मौजूदगी न होने की सूचनाएं केंद्र व्यवस्थापकोें ने कंट्रोल रूम में दी थी। बताते हैं कि ड्यूटी पर न पहुंचे शिक्षक और अधिकारियों ने बीमारी को कारण बताया हैं। जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने मेडिकल सर्टिफिकेट देने को कहा है। वहीं, मेडिकल जांच में बीमारी की पुष्टि न होने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सभी केंद्रों पर लगाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्ट तलब करने और उनके स्थान पर तत्काल वेटिंग लिस्ट के लोगों की तैनाती के आदेश दिए थे। इस बाबत शनिवार को कंट्रोल रूम से कॉल कर रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें 42 केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू मिली, 35 केंद्र व्यवस्थापकों ने कॉल रिसीव नहीं की, 49 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के नहीं पहुंचने की रिपोर्ट तैयार की गई है। बता दें कि 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभी केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं, जिनसे रिपोर्ट मांगी जाएगी।