{"_id":"5c461c03bdec225334437113","slug":"171548098563-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मां-भाभी से किया झगड़ा, फिर लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मां-भाभी से किया झगड़ा, फिर लगा लिया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा के गांव रायपुर में रविवार देर शाम एक युवक ने शराब के नशे में पहले मां और भाभी से झगड़ा किया, इसके बाद गमछे से फंदा बनाकर कुंडी से झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत बताई गई है।
गांव रायपुर निवासी 20 वर्षीय गजेंद्रपाल शराब के नशे में देर शाम करीब 7:30 बजे घर आया तो मां चमेली देवी ने इसका विरोध करते हुए उसे खरी-खोटी सुना दी, इस पर वह मां से झगड़ने लगा। बचाव करने बड़े भाई तोताराम की पत्नी आईं तो गजेंद्र भाभी से भी झगड़ा करने लगा। परिवार के अन्य लोगों ने जैसे-तैसे उसे शांत किया। भाई भानुप्रताप जाटव के मुताबिक इसके बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। परिजनों ने समझा की कमरे में शांत होकर लेट गया होगा लेकिन उसने गमछे से गले में फंदा कसा और कुंडे से लटक गया। मामले की जानकारी लगभग दस बजे तब हुई, जब उसे उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब फिर दरवाजे की दराज से टॉर्च की रोशनी डालकर देखा तो पता चला कि वह गमछे से फंदा लगा लिया है। इसके बाद कमरे की कुंडी खोल कर उसे नीचे उतारा। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। वहीं थानाध्यक्ष विद्युत गोयल ने बताया कि मां ने तहरीर दी कि मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली है। इसी सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता की मौत हो चुकी है।