फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच दिन की बंदी को लेकर बैंकों ने शुरू की तैयारी

पांच दिन की बंदी को लेकर बैंकों ने शुरू की तैयारी

Sun, 16 Dec 2018 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन की बंदी को लेकर बैंकों ने शुरू की तैयारी
बरेली। बैंकों के 21 दिसंबर से पांच दिन बंद रहने के दौरान एटीएम सहित अन्य जरूरी सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए बैंक अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैंकों के बंद रहने के दौरान नकदी के लिए लोग पूरी तरह एटीएम पर निर्भर रहेंगे। इस दबाव को झेलने के लिए आरबीआई से अभी से पर्याप्त कैश की डिमांड भेज दी गई है। इसके अलावा यह भी कोशिश की जा रही है कि छुट्टी के दौरान चेक क्लीयरेंस सहित एक-दो खास काम भी प्रभावित न हों।
विज्ञापन

गौरतलब है, 21 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। 22 को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन रविवार अवकाश है। 24 को बैंक खुलेंगी लेकिन अगले ही दिन 25 को क्रिसमस अवकाश और फिर 26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल है। बैंकों के इतने दिन बंद रहने से ग्राहकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ेगी। इस दौरान शहर में लगे विभिन्न बैंकों के करीब सवा दो सौ एटीएम ही कैश निकासी का एकमात्र विकल्प होंगे। इस दौरान नकदी की कोई कमी न हो, इसके लिए एसबीआई, पीएनबी सहित तमाम बैंकों ने आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में नकदी की डिमांड की है, ताकि छुट्टी से पहले ही सभी एटीएम को उनकी क्षमता के हिसाब से फुल कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed