{"_id":"5b29507a4f1c1b8c278b6b22","slug":"171529434234-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मोर्चे पर बरेली की रैंकिंग सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मोर्चे पर बरेली की रैंकिंग सुधरी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : मंडल के लिए--
विकास के मामले बरेली की रैंकिं ग सुधरी, पीलीभीत पिछड़ा
- शाहजहांपुर को आठवां और बदायूं को 17 वां स्थान
बरेली। विकास के मोर्चे पर बरेली की रैंकिंग में सुधार हुआ है। अब बरेली 24 वें से सातवें स्थान पर आ गया है। आईजीआरएस और जनता के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में पिछले महीने में बरेली को 24 वां स्थान मिला था। शाहजहांपुर भी इस मोर्चे पर लगातार अच्छा काम कर रहा है। शाहजहांपुर की रैकिंग आठवीं आई है।
जन समस्याओं के निस्तारण, सीएम कार्यालय से संदर्भित पत्रों के त्वरित निस्तारण में पहला स्थान हापुड़ और दूसरा नंबर बिजनौर का है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर, कौशांबी, मेरठ और रामपुर को रखा गया है। बरेली में इस मोर्चे पर ठीक सफलता मिली है। 615 शिकायतों में 350 का निस्तारण कराया गया और 116 सरकार के कार्यक्रम लागू किए गए, जो 56.91 प्रतिशत है। शाहजहांपुर बरेली से ठीक पीछे आठवें नंबर पर है। बदायूं इस बार रैकिंग में पिछड़ गया है। इस जनपद को सरकारी कार्यक्रम लागू करने में प्रदेश में 17 वां और पीलीभीत को 30 वां स्थान दिया गया है। मंडल के दोनों जनपद बदायूं और पीलीभीत सरकारी कार्यक्रमों को लागू करने और जनता की शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हुए।