{"_id":"5b16e4b64f1c1bae6e8b6771","slug":"171528226998-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा फिर 40 तक पहुंचा, भीषण गर्मी से हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा फिर 40 तक पहुंचा, भीषण गर्मी से हाल-बेहाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
झुलसाती गर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून की गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। पहली जून को आंधी-बारिश के बाद 35 से नीचे आया पारा एक बार फिर 40 के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी और तपिश भरा दिन रहा। धूप में पैदल, दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 10 जून तक मौसम में फिर उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की है। दिन में अधिक तीव्रता की धूप पड़ने, दोपहर बाद धीमी हवा चलने और शाम को धूल भरी आंधी और बारिश आने के आसार हैं।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। सुबह से दोपहर तक धीमी हवा चली, लेकिन दोपहर बाद धूप की तीव्रता बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी से लोग पसीना पोंछते नजर आए। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर होने की वजह से रात में भी गर्मी पड़ रही है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मानसून आने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छह से 10 जून तक न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस अवधि में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। कभी भी धूल भरी आंधी या बारिश आ सकती है।