{"_id":"5aac9ac24f1c1b01768b5c2e","slug":"171521261250-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में टेक्नोफेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में टेक्नोफेस्ट
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाया कमाल
-विश्वविद्यालय में चल रहे टेक्नोफेस्ट में शुक्रवार को हुए कई कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से आयोजित आल इंडिया टेक्नो-सोशल फेस्ट में दूसरे दिन भी छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में धमाल मचाया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग के छात्र हिस्सा ले रहे हैं जिन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिये कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया तो दूसरी तरफ तकनीक के बदले रूप को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के जरिये बताया कि आने वाला समय रोबोटिक तकनीक का है। साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ के कारण समाज में पैदा हो रहे हालातों को नुक्कड़ नाटक के जरिये बयां किया।
सामान्य ज्ञान में शक्ति शेखर प्रथम और हषित गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। मिनी फुटबाल में विनोद प्रथम और हेमंत दूसरे स्थान पर रहे। दौड़ में सूरज प्रथम और देवांश दूसरे स्थान पर रहे। जेम में मानसी सिंह और मीनाक्षी ने बाजी मारी। टैलेंट हंट नजर वारसी, इल्मा और शीतल प्रथम रहीं। बैंड में इयोफोनी टीम प्रथम रही। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर डीन आईटी प्रोफेसर एके गुप्ता, प्रोफेसर बीआर कुकरेती, डॉ. विनय, डॅ. मनोज, अजय यादव, डॉ. संतोष अरोरा, डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे और छात्रों का हौसला बढ़ाया।