{"_id":"59a983844f1c1b44738b4b08","slug":"171504281476-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
छह अक्तूबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह का नजारा इस बार कुछ अलग होगा। समारोह में शिक्षक अलग-अलग नहीं, बल्कि एक जैसी ड्रेस में नजर आएंगे। कुलपति ने शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है जिसके मुताबिक पुरुष समारोह में पैंट के साथ बंद गले का काला कोट पहनेंगे तो महिलाएं लाल बार्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहने दिखाई देंगी।
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर दो बार बैठक हो चुकी है। हालांकि कुछ शिक्षक इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे, लेकिन कुलपति का जोर था कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले शिक्षक ड्रेस कोड में दिखेंगे तो दीक्षांत समारोह की रौनक बढ़ जाएगी। अंतत: शुक्रवार को कुलपति ने ड्रेस कोड के संबंध में आदेश जारी कर दिया। दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा में सदस्य कुल सचिव, विद्या परिषद के सदस्य, कार्य परिषद के सदस्य, संकायाध्यक्ष शामिल होते हैं। यह सब ड्रेस कोड में नजर आएंगे।
समारोह की तैयारी जोरों पर
दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा प्रशासनिक भवन, नेहरू युवा केंद्र की बिल्डिंग और गर्ल्स हास्टल में रंगाई-पुताई होने लगी है। कैंपस को साफ-सुथरा बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का नाम फाइनल हो गया है। इस बार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित शामिल होंगे। उनके नाम पर राजभवन से अनुमति मिल गई है।