{"_id":"596263384f1c1b67128b466e","slug":"171499620152-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो जाएगा नगर निगम का मॉडर्न स्लॉटर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो जाएगा नगर निगम का मॉडर्न स्लॉटर हाउस
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly
- फोटो : Bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
अत्याधुनिक मशीनाें और उपकरणों के साथ नगर निगम का स्लॉटर हाउस मोहनपुर ठिरिया में बनकर तैयार है। स्लॉटर हाउस को पीपीपी मोड पर चलाने की जिम्मेदारी मारिया फ्र ोजन को मिली है। सोमवार को इसका उद्घाटन मेयर डॉ. आईएस तोमर और नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव करेंगे। मारिया फ्रोजन ने निगम को हाउस चलाने से पहले ही करीब दो करोड़ रुपये की राशि दे दी है। अनुबंध के अनुसार, हर साल कंपनी को ढाई करोड़ रुपये निगम को देने हैं।
30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हो रहे स्लॉटर हाउस में बकरे और भैंस के लिए टीन शेड बनवाया गया है। यहां करीब 7 फीट गहरे गड्ढे को भरकर वहां खूबसूरत पार्क बनाया गया है। स्लॉटर हाउस में एक साथ करीब 550 से 800 बकरे और भैंस को अलग-अलग काटकर पैकिंग के लिए भेजा जा सकेगा। यहां माइनस 40 डिग्री तापमान में मांस पूरी तरह बैक्टीरिया से मुक्त और ताजा बना रहने का दावा किया गया है। ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। यहां पशु चिकित्सक भी मौजूद हैं। कर्मचारियों के कपड़े बदलने और साफ सफाई के लिए बाथरूम बनाया गया है। मारिया फ्रोजन के साथ स्लॉटर हाउस चलाने का अनुबंध किया गया है। कंपनी तय पशुओं को काटकर पूरे शहर में सप्लाई करेगी।
मीट मिलने की हो रही थी दिक्कत
शहर में मांसाहार के शौकीनों को मैनुअल स्लॉटर हाउस बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शहर में मीट विक्रेताओं की दुकानें मीट न मिलने से बंद हो गई। अब स्लॉटर हाउस के शुरू होने से सप्लाई शुरू हो जाएगी। शहर में 200 से अधिक दुकानाें को मीट विक्रय का लाइसेंस दिया गया है।