फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 mega blocks in nine days, ten trains getting canceled daily

Bareilly News: नौ दिन में 17 मेगा ब्लॉक, रोज दस ट्रेनें हो रहीं निरस्त

Wed, 10 May 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 May 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
17 mega blocks in nine days, ten trains getting canceled daily
बरेली। रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। मई के शुरुआती नौ दिनों में मुरादाबाद-लखनऊ के बीच 17 मेगा ब्लॉक लिए जा चुके हैं। वाराणसी और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रिमॉडलिंग के चलते भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। औसतन रोजाना दस ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर के बीच बंथरा और रसुइया स्टेशनों पर अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया गया लूप लाइन का काम अब तक अटका है। बंथरा में लूप लाइन के काम के लिए मंगलवार से ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान 24 ट्रेनों को नौ से 17 मई तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

चार ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा और आठ ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। एक से नौ मई तक निरस्त की गईं 12 ट्रेनों का निरस्तीकरण भी आगे बढ़ा दिया गया है। मई में मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चार मेगा ब्लॉक प्रस्तावित थे, लेकिन नौ दिन में ही 17 मेगा ब्लॉक लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मेगा ब्लॉक बरेली-रोजा के बीच लिए गए। इसके चलते एक माह से 30 ट्रेनों का संचालन नियमित नहीं हो पा रहा। अचानक 24 ट्रेनों को निरस्त किए जाने से शेष ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आरक्षित कोचों में भी अनाधिकृत यात्रियों के सवार होने की शिकायतें आ रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों को परेशान कर रही है। इन दिनों आरक्षित टिकट बुकिंग के स्थान पर टिकट निरस्तीकरण और रिफंड ज्यादा हो रहे हैं।
अब पीलीभीत से शाहजहांपुर होते हुए 15 तक संचालित होगी त्रिवेणी
टनकपुर-सिंगरौली और टनकपुर-चोपन के बीच चलने वाली 15073/74, 15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत से शाहजहांपुर होते हुए चलाया जा रहा था। मंगलवार से यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर आनी थी, लेकिन बंथरा में ब्लॉक के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस के पीलीभीत से शाहजहांपुर होते हुए संचालन को 15 मई तक विस्तार दे दिया गया है। 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को भी 13 और 15 मई को पीलीभीत से शाहजहांपुर होते हुए चलाया जाएगा।

कब कौन सी ट्रेन निरस्त14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस नौ से 14 मई, 14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 10 से 15 मई, 22453/53 राज्यरानी एक्सप्रेस 12 से 15 मई, 15119/20 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, 12369/70 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 13 और 14 मई को, 14511/12 नौचंदी एक्सप्रेस 14 और 15 मई, 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस 13 से 15 और 14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 13 से 17 मई के बीच निरस्त रहेंगी।

वर्जन
बंथरा में लूप लाइन के कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के चलते अलग-अलग तारीखों में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों को रूट बदल कर और कुछ को पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed