फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विरोध के बीच निगम टीम ने नाले से हटाया अतिक्रमण

विरोध के बीच निगम टीम ने नाले से हटाया अतिक्रमण

Thu, 09 May 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच निगम टीम ने नाले से हटाया अतिक्रमण
बरेली। नाला सफाई को लेकर चल रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम की टीम ने सिविल लाइंस में खलील तिराहे के आसपास नाले के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया लेकिन निगम टीम ने सख्ती से कब्जे हटा दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने निरीक्षण के बाद खलील तिराहे के पास नाले पर किए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। खलील तिराहे के पास एक डाक्टर ने नाले के ऊपर स्लैब डालकर अतिक्रमण कर रखा था। पास में ही एक अन्य दुकानदार ने भी नाले पर अतिक्रमण कर रखा था। जब टीम ने इसे तोड़ना शुरू किया तो दुकानदार ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने दुकानों में आने-जाने में परेशानी की बात कही। लोगों का विरोध देखकर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौके से खिसक लिए। इसके बाद में अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना को मौके पर भेजा गया। उन्होंने सख्ती की तो व्यापारी ने कोर्ट में देख लेने की धमकी दी। मगर टीम ने सख्ती दिखाकर नाले पर पड़े स्लैब ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed