{"_id":"5ca11cd4bdec2213e92920c8","slug":"161554062548-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैनी बैरियर पर दो घंटे बिना चेकिंग के गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैनी बैरियर पर दो घंटे बिना चेकिंग के गुजरे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। चुनाव आयोग के निर्देशों को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार सुबह गैनी बैरियर पर दो घंटे बिना चेकिंग के ही वाहन गुजरते रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मौके पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं थे। जबकि स्पष्ट निर्देश है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन चेक करके ही आगे भेजे जाएं। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। निर्वाचन आयोग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में धनबल और शराब पर रोक लगाने के लिए जिले में जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। इन पर तीन शिफ्ट में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। पुलिस टीम को भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही वाहनों की चेकिंग का अधिकार है। अलीगंज थाना क्षेत्र के गैनी अखा रोड पर लगाए गए बैरियर पर शनिवार रात 12 से रविवार सुबह 8 बजे की शिफ्ट में स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुनीर खां की ड्यूटी थी, लेकिन वे सुबह करीब पांच बजे कैमरामैन को यहां से गुजरने वाले वाहनों की फोटोग्राफी करने के आदेश देकर बरेली चले गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के मौजूद न होने पर रविवार सुबह 6 से 8 बजे तक बिना रोकटोक बैरियर से वाहन गुजरते रहे। इस दौरान पुलिस भी असहाय बनी रही, क्योंकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की गैरमौजूदगी में पुलिस को वाहन चेकिंग का अधिकार नहीं है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम विशु राजा ने गंभीर लापरवाही मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए है। मामले की जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग भेजने की भी बात कही है।