{"_id":"5c9e7025bdec22143d3978b3","slug":"161553887269-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी तिराहे पर बेकाबू हुई इंस्पेक्टर की कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी तिराहे पर बेकाबू हुई इंस्पेक्टर की कार, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके कचहरी तिराहे पर शुक्रवार शाम एक इंस्पेक्टर की कार बेकाबू हो गई, जिससे तिराहे पर अफरातफरी मच गई। एक महिला और बच्चों समेत करीब छह लोग घायल हो गए। तीन बाइकें और एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नाराज भीड़ ने दरोगा को कार से बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि अधिवक्ताओं ने इंस्पेक्टर को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मामला शुक्रवार शाम का है। उस समय कचहरी तिराहे पर भीड़भाड़ कम हो चुकी थी। अधिकतर अधिवक्ता कचहरी से जा चुके थे और कुछ निकल रहे थे। उसी समय दातागंज तिराहे की ओर से आई तेज गति की कार ने कचहरी तिराहे से सिविल लाइंस थाने की ओर सड़क पर खड़े और निकल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल होकर इधर-उधर सड़क पर जा गिरे। कुछ बाइकें भी टक्कर लगने से गिर गईं। इससे गुस्साए लोगों ने कार को आगे से घेर लिया और कार चला रहे इंस्पेक्टर को नीचे उतार लिया। लोग इतने गुस्से में थे कि वह इंस्पेक्टर से मारपीट करने तक को उतारू हो गए। लोगों का गुस्सा देखकर कचहरी से निकल रहे अधिवक्ता दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह इंस्पेक्टर को बचाया और थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जबकि इस हादसे में घायल ग्राम घोंचा निवासी पप्पू (40) पुत्र रामकिशन, लालपुल निवासी शाहजहां (45) पत्नी जाकिर को जिला अस्पताल भेज दिया। बाकी चार लोगों के मामूली चोटें आईं। वे घटनास्थल से अपने घर को रवाना हो गए। लोगों ने बताया कि नेमप्लेट पर इंस्पेक्टर का नाम छोटेलाल लिखा था। पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर छोटेलाल सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी पोस्टिंग हाथरस जिले में हैं। वे घर से हाथरस जा रहे थे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि इंस्पेक्टर की कार के सामने अचानक एक गाय आ गई थी, जिससे वह स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित हो गई। उन्होंने बताया कि देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।