फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नम आंखों से शहर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नम आंखों से शहर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
नम आंखों से शहर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बरेली। पुलवामा हमले के शहीदों के बदले की मांग करने रविवार को भी शहर में धरना, प्रदर्शन जारी रहा। तमाम आक्रोशित सामाजिक, साहित्यिक और धार्मिक संस्थाओं, समितियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सृजन वेलफेयर सोसायटी की महिलाओं ने अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपाध्यक्ष सुधा ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के साथ ही, देश के गद्दारों को सबक सिखाने की मांग की। इस दौरान अंजू गोयल, दीपा, सरोज, रचना, सुमेधा अग्रवाल, रूबी, सुरक्षणा, चित्रा जौहरी, गीताली आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा और आल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी ने संयोजक रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में डीडी पुरम स्थित शहीद चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक के नेतृत्व में पटेल चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा जनशक्ति एकता पार्टी ने मंडल संयोजक अंजुम बेग के नेतृत्व, योगी सेना ने सिकलापुर में वार्ड प्रभारी राजू शर्मा के नेतृत्व में, भारती साहित्यिक सामाजिक संस्था ने डीडी पुरम स्थित शहीद चौक पर महासचिव साक्षी भारती के नेतृत्व में, मजदूर मंडल ने लक्ष्मण सिंह राना के नेतृत्व में, युवा लोधी सभा ने कालीबाड़ी और कालीमंदिर पर गौरव राजपूत के नेतृत्व में, बरेली इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सिकलापुर पर आतंकवाद के विरोध में चेयरमेन अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में, गुलाबनगर में पूर्व पार्षद गीता लाला के नेतृत्व में, स्वास्थ्य चेतना मंच ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ जन कल्याण समिति ने बालजती पुराना शहर स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने डीडी पुरम स्थित शहीद चौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कॉलोनी, मोहल्लों में शहीदोें को किया नमन
फिनिक्स माल के पास स्थित महादेव पुरम (परवाना नगर) में दिनेश भटनागर एवं प्रभा जौहरी के नेतृत्व में कॉलोनी निवासियों ने पीलीभीत बाईपास मार्ग और छोटी बिहार चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में पं. ललित मोहन जोशी, पंत जी, रमेश भटनागर, विशाल गौरव, शुचि सिंह, प्रिंस खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। बीडीए कॉलोनी करगैना के निवासियों ने बच्चन सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। रोहिलखंड व्यापार मंडल और खोखा एसोसिएशन के नेतृत्व में इंदिरा मार्केट से शांति मार्च निकाला गया। नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक संस्थाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में राजयोगिनी नीता दीदी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में पादरी सुनील के मसीह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया। शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर समिति ने बिहारीपुर खत्रियान में श्रद्धांजलि सभा की और विकास मेहरोत्रा के नेतृत्व में आतंकवादियों के खात्मे के लिए यज्ञ किया। भारतीय बौद्ध धम्म दर्शन सार सोसायटी एवं अनुसंधान केंद्र ने चंद्र मणि बुध बिहार के धम्मा हाल में शोकसभा आयोजित की। विश्व जागृति मंच ने शिव शक्ति मंदिर में महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रख पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed