{"_id":"5c5f30d9bdec227371485a97","slug":"161549742297-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बनेगी एक और सेंट्रल जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बनेगी एक और सेंट्रल जेल
विज्ञापन
बरेली में बनेगी एक और सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईजी जेल चंद्रप्रकाश ने जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद बरेली में एक और सेंट्रल जेल बनवाए जाने की बात कही। बताया कि इसका प्रस्ताव लगभग तय हो चुका है। शासन से इसकी अनुमति मिली तो जिला जेल को उसी के पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
आईजी ने बताया कि बंदियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नई जेल बनाने का प्रस्ताव है। फिलहाल यह तय किया गया है कि नई जिला जेल में पुरानी सेंट्रल जेल को शिफ्ट किया जाएगा। पुरानी सेंट्रल जेल को नई सेंट्रल जेल के लिहाज से तैयार किया जाएगा तो पुरानी जिला जेल की इमारत को मॉडिफाई करके उसमें जिला जेल शिफ्ट की जाएगी। आईजी ने सेंट्रल जेल और जिला जेल के पुराने परिसर का भी निरीक्षण किया। वहां निर्माण व अन्य संभावनाओं को देखा। इस बारे में सेंट्रल व जिला जेल के अधीक्षकों को निर्देश दिए। यहां से वह मुरादाबाद जेल का निरीक्षण करने निकल गए।
महिलाओं के लिए हो सकती है नई सेंट्रल जेल
- प्रदेश में महिला बंदियों के लिए अभी तक एक ही सेंट्रल जेल लखनऊ में है। अब पूर्वी और पश्चिमी उप्र में दो और महिला सेंट्रल जेल बनाने का प्रस्ताव है। इनमें पश्चिमी उप्र के कोटे वाली जेल बरेली में बन सकती है। सूत्रों के मुताबिक बरेली में प्रस्तावित यह नई सेंट्रल जेल महिलाओं के लिए ही हो सकती है। इसलिए शहर के अंदर वाली सेंट्रल जेल को नई सेंट्रल जेल के रूप में तैयार करने का प्रस्ताव है। हालांकि आईजी जेल ने इस संबंध में अलग से कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
फैजाबाद जेल में बवाल की जांच डीआईजी को
- आईजी जेल ने बताया कि फैजाबाद जेल में बंदियों के हंगामे की जांच डीआईजी फैजाबाद श्रीपर्णा गांगुली को सौंपी गई है। वे जो रिपोर्ट देंगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में उन्हें पता लगा है कि फैजाबाद जेल के बंदियों से कोई समस्या नहीं है। दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए बंदियों ने वहां का माहौल बिगाड़ा है। इनमें कुछ बंदी आजमगढ़ के भी हैं जो दूसरे बंदियों को भड़का रहे हैं। जरूरत के आधार पर ऐसे बंदियों की छंटनी की जाएगी।