फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौसम ने फिर बिगाड़ा मिजाज, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

मौसम ने फिर बिगाड़ा मिजाज, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर बिगाड़ा मिजाज, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के असर ने मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगाड़ दिया। दो दिन धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार से मौसम ने फिर अंगड़ाई ली। देर शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह और फिर शुक्रवार शाम तक जारी रही। दिन में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान एक दिन पहले तक 22.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 24 घंटे में ही गिरकर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 9.5 डिग्री सेल्सियस था। बूंदाबांदी के साथ दिन में ठंडी हवा भी चली। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। घर से बाहर निकलने वालों की कंपकंपी छूट गई। दो दिन की धूप में जिन्होंने गरम कपड़े पहनने कम कर दिए, उन्हें दोबारा वह कपड़े निकालने पड़ गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक रहेगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को आसमान साफ रहेगा। सामान्य दिनों की तरह धूप खिलेगी। नमी की मात्रा बढ़ने से 27 जनवरी से रात में घना कोहरा गिरेगा। आसमान में देर सुबह तक धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed