फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, पुरवाई ने बढ़ाई सर्दी

पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, पुरवाई ने बढ़ाई सर्दी

Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, पुरवाई ने बढ़ाई सर्दी
शाहजहांपुर। दो दिन से बादलों की घेराबंदी के चलते रात में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, लेकिन बृहस्पतिवार रात से बादल छंटने के साथ कोहरा और पाला गिरना शुरू हुआ तो पारा 3.2 डिग्री लुढ़ककर न्यूनतम 5.1 डिग्री और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोहरा और पाला का प्रकोप नगरीय इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहा। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह नौ बजे तक बादलों से सूरज झांकने लगा, लेकिन शहर के आबादी क्षेत्र से बाहर निकलते ही कोहरे की घनी परत छाई दिखने लगी। नेशनल हाईवे पर बरेली मोड़ से सभी दिशाओं में आगे बढ़ते ही घना कोहरा वाहनों की रफ्तार रोकने लगा। पुवायां रूट पर निकले वाहन चालकों को पैना बिजली उपकेंद्र से आगे बढ़ते ही ब्रेक लगाने पड़ गए। इस कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

कोहरा के साथ पुरवाई के तेज झोंके राह चलते लोगों के बदन में नश्तर की तरह चुभते रहे। इस कारण दिन में 11 बजे तक जनजीवन प्रभावित रहा और इस दौरान सड़कों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल सामान्य से कम रही। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों ने धूप में थोड़ी गर्मी महसूस की, लेकिन पुरवा हवा से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों समेत कैप, मफलर आदि लपेटे रहे। दिन ढलने तक बाजारों की रौनक फिर से फीकी पड़ने लगी। खास यह है कि रात में गरीब तबके के लोगों को सर्दी से बचाव के लिए जहां-तहां अलाव जलते दिख रहे हैं, लेकिन सुबह तक उनकी आंच ठंडी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed