फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मालगाड़ियों ने रोकी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार

मालगाड़ियों ने रोकी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को हुई परेशानी

Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ियों ने रोकी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube
बरेली। अप और डाउन लाइन पर मंगलवार को लंबी दूरी की मालगाड़ियों का ट्रैफिक ज्यादा होने का असर सवारी गाड़ियों पर पड़ा। चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोजा में रोकना पड़ा। जम्मूतवी एक्सप्रेस और अवध-असम को भी रास्ते में रोका गया।
विज्ञापन


अप-डाउन लाइन पर गुड्स ट्रेन का मंगलवार को ज्यादा दबाव रहा। दोनों लाइन पर लंबी दूरी की मालगाड़ी भी रवाना कर दी गईं। त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोजा में रोक दिया गया। यह ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। जननायक एक्सप्रेस को करीब एक घंटे बनतारा स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


लाइन क्लीयर न होने से जम्मूतवी एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक आईवीएस सिग्नल पर खड़ा रहना पड़ा, वहीं अवध-असम एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर लाइन क्लीयर होने का इंतजार करना पड़ा। इनके पीछे आ रहीं ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरा और शीतलहर की वजह से पहले ही ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ाया हुआ है। इस बीच लंबी दूरी की मालगाड़ियों के दबाव ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed