फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईओसी बातचीत

आईओसी बातचीत

Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आईओसी बातचीत
फोटो:
विज्ञापन


अब पेट्रोल पंप मालिक बनना
आसान, घर बैठे करें आवेदन
- आंवला डिपो में होगा ऑटोमेशन, किसान
सेवाकेंद्र मार्च तक सोलर ऊर्जा से जुड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पेट्रोलियम मंत्रालय देश भर में पहली बार बड़ी तादाद में नए पेट्रोल पंप खोलेगी। मंत्रालय ने पहली बार नियम सरल करते हुए कहा है कि बिना भूमि वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। तीनों पेट्रोलियम कंपनियों ने 24 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं।
शुक्रवार दोपहर बरेली पहुंचे कार्यकारी निदेशक इंडियन ऑयल कारपोरेशन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) विनय मिश्र ने एक बातचीत में बताया कि पेट्रोल पंप मालिक बनना आसान हो गया है। घर बैठे आवेदन करने की सुविधा के साथ ही ऐसे लोग भी फार्म भर सकते हैं जिनके पास वांछित जमीन नहीं है। उन्होंने बताया कि डीलर चयन में अंक देने का खेल नहीं चल पाएगा, क्योंकि पहली बार ऑनलाइन लाटरी सिस्टम से डीलर चयन होगा। मिश्र आंवला डिपो भी पहुंचे और वहां आधुनिकीकरण पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने से एक मु़लाकात में बताया कि बरेली मंडल में आईओसी 331 नए पंप खोलेगा। अगले तीन माह में मार्च तक सभी किसान सेवा केंद्रों सोलर ऊर्जा सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। क्योंकि दूरस्थ इलाकों में बिजली आदि समस्या रहती है।
विज्ञापन

मिश्रा ने स्थानीय पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक कर सुझाव लिए और पंप खोलने की नई नीति से अवगत कराया। देर शाम एक कार्यक्रम में ल्यूब डीलर सम्मानित किए। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अनुपम हरि, संजय खन्ना, प्रबंधक लव गोयल, दिलीप जौहरी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed