फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लड़खड़ाकर ‘साहब’ भी गिरे तो ड्राइवर पर ही एक्शन क्यों

लड़खड़ाकर ‘साहब’ भी गिरे तो ड्राइवर पर ही एक्शन क्यों

Sun, 02 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
लड़खड़ाकर ‘साहब’ भी गिरे तो ड्राइवर पर ही एक्शन क्यों
बरेली। कई महीने पहले रामनगर ब्लॉक में शौचालय के एक लाभार्थी को कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक कार दौड़ाने से सुर्खियों में आए एक ‘साहब’ अब दूसरे ब्लॉक में 29 नवंबर की शाम को हुई दारू पार्टी को लेकर छाए हुए हैं। 14वें वित्त और ग्राम निधि की रकम खातों में पहुंचने की खुशी में प्रधानों ने क्यारा ब्लॉक में ‘साहब’, उनके मातहतों और ड्राइवर की दारू पार्टी रख दी। ‘साहब’, उनका ड्राइवर और मातहत सब मुर्गा के साथ दारू पीकर टुन्न हो गए। ड्राइवर गाड़ी में ‘साहब’ और उनके मातहतों को करगैना चौकी तक लड़खड़ाते हुए लेकर आया। ‘साहब’ फिर भी कुछ होशोहवास में थे, लेकिन ड्राइवर पूरी तरह मदहोश। जिस तरह गाड़ी डगमगा रही थी, उससे एक्सीडेंट का खतरा जानकर ‘साहब’ को ड्राइवर पर गुस्सा आ गया। खुद ही ब्रेक मारकर गाड़ी रोक दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। फिर ‘साहब’ दूसरे ड्राइवर से गाड़ी चलवाकर घर गए। ड्राइवर का फरीदपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। ‘साहब’ पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन

क्यारा ब्लॉक के एक ‘साहब’ दारू-मुर्गे के पुराने शौकीन हैं। जिस प्रधान की ग्राम निधि, मनरेगा या 14वें वित्त की रकम ‘साहब’ के दस्तखत से खाते में पहुंचती है उससे वह अक्सर ब्लॉक दफ्तर में दारू-मुर्गा की पार्टी लेते हैं। साहब के खास लेखाकार प्रधानों से कहकर इसका बंदोबस्त कराते हैं। 29 नवंबर की शाम को प्रधान और सचिवों ने मीटिंग के बाद ‘साहब’ और उनके मातहतों की पार्टी रख दी। ‘साहब’, उनके मातहत और ड्राइवर ने जमकर शराब पी और फिर मुर्गा खाया। ‘साहब’ कम नशे में थे, लेकिन ड्राइवर ज्यादा ही टुन्न हो गया। पार्टी खत्म होने के बाद ‘साहब’ और उनके मातहतों को लग्जरी गाड़ी में लेकर ड्राइवर किसी तरह करगैना चौकी तक पहुंचा। गाड़ी सड़क पर लहराते देख ‘साहब’ ने खुद ही ब्रेक मारकर गाड़ी रोक दी। ‘साहब’ और ड्राइवर दोनों करगैना चौकी के पास बहुत देर तक नशे में लड़खड़ाते रहे। फिर साहब ने संभलकर डीसी मनरेगा गंगाराम से ड्राइवर की शिकायत भी की। खुद ड्राइवर का फोटो भी खींचकर भेजा। डीसी मनरेगा ने गाड़ी की लाइट बुझाकर वहीं छोड़ देने की सलाह दी और कोई इंतजाम करके आने को कहा। फिर ‘साहब’ को एक एडीओ पंचायत किसी तरह घर तक छोड़कर आए। इस मामले में डीडीओ ने ड्राइवर का फरीदपुर तबादला कर दिया है। बाकी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक के दफ्तर में शराब पीने की शिकायत मिली थी। उस पर ड्राइवर को फरीदपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। बाकी जिसने दारू पी थी, उसका मेडिकल होना चाहिए था। चूंकि बात पुरानी है, किसी का मेडिकल नहीं हुआ, इसलिए एक्शन नहीं लिया गया। - शिवकुमार, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच डीडीओ कर रहे हैं। उनके स्तर का ही मामला है। अगर किसी का मेडिकल हुआ होता तो जरूर कार्रवाई होती। पूरी बात देर से पता चली। उसमें यह बताया गया कि ड्राइवर ने ही पी रखी थी। उस पर एक्शन ले लिया गया। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed