फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो विद्यालयों में एक शिक्षिका और प्रेरणास्रोत आसाराम

बरेली: दो विद्यालय में एक शिक्षिका, स्कूल के अंदर किसी महापुरुष के बजाय आसाराम की तस्वीर

Tue, 27 Nov 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 27 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दो विद्यालयों में एक शिक्षिका और प्रेरणास्रोत आसाराम
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेकपुर में प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय एक ही कमरे में संचालित हो रहे हैं। इनमें प्रथम एकल विद्यालय है और द्वितीय में दो शिक्षक हैं, मगर मौके पर दोनों स्कूलों के लिए सिर्फ एक ही शिक्षिका मिली। जब स्कूल का जायजा लिया तो अंदर किसी महापुरुष के बजाय दुष्कर्म के आरोपी आसाराम का फोटो लगा था। शिक्षिका से पूछा तो बोलीं कि वह आसाराम को जानती ही नहीं हैं। वहीं जब बच्चों से बात की तो पांचवीं की छात्रा देश के राष्ट्रपति का नाम भी नहीं बता सकी।

विज्ञापन


नेकपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय में करीब डेढ़ सौ बच्चे पढ़ते हैं। मगर दोनों स्कूल नेकपुर द्वितीय की सहायक अध्यापिका माहे तलत के हवाले मिले। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्कूलों की हेड टीचर मीना कुमारी और सुनीता शर्मा छुट्टी पर हैं। बच्चों को वही पढ़ा रही हैं। इसके बाद जब स्कूल के कमरे का जायजा लिया तो उसमें दुष्कर्म के आरोपी आसाराम का फोटो टंगा था। दीवार पर आसपास निगाह दौड़ाई तो किसी महापुरुष का चित्र वहां नजर नहीं आया। शिक्षिका माहे तलत से इस बारे में पूछा तो कहने लगीं कि वह तो जानती ही नहीं, यह कौन हैं? मेज पर बसपा का बैनर बिछा होने के संबंध में उन्होंने कुछ भी जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन


अंधेरे कमरे में पुरानी पढ़ाई पर नई तारीख
कमरे में अंधेरा था, जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए निगाह पर जोर देना पड़ रहा था। ब्लैक बोर्ड पर नजर दौड़ाई तो उस पर तारीख में कटिंग नजर आई। बच्चों से पूछा तो बता दिया कि चार-पांच दिन पहले लिखा था, आज उसकी तारीख बदल दी गई है। उस पर भी गलत लिखा था, जिसे सही करने की कोशिश भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के राष्ट्रपति.. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
कक्षा पांच की छात्रा सोनी की कॉपी में कई-कई दिन छोड़कर लिखा हुआ मिला। जैसा लिखा था, गलतियां दुरुस्त किए बिना सही का निशान लगाकर शिक्षक के हस्ताक्षर थे। जब सोनी से देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो डॉ. राजेंद्र प्रसाद बताया। कक्षा पांच में पढ़ने वाली शिवन्या की हिंदी की कॉपी पर विषय का नाम भी ठीक नहीं लिखा था।

स्कूल में आसाराम का फोटो नहीं लगाया जा सकता। नगर शिक्षा अधिकारी को इस पर ध्यान देना चाहिए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- तनुजा त्रिपाठी, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed