फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यह है हमारे जनप्रतिनिधि का संदेश-‘लाइसेंसी से बेहतर है तमंचा, चलाओ और फेंक दो’

यह है हमारे जनप्रतिनिधि का संदेश-‘लाइसेंसी से बेहतर है तमंचा, चलाओ और फेंक दो’

Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
यह है हमारे जनप्रतिनिधि का संदेश-‘लाइसेंसी से बेहतर है तमंचा, चलाओ और फेंक दो’
बरेली। ब्राह्मण महासभा के स्थापना दिवस पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल बिथरी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल जब अपनी रौ में आए तो कुछ ऐसा बोल गए कि कार्यक्रम में मौजूद श्रोता और दूसरे अतिथि भी बगलें झांकने लगे। सभा में मौजूद लोगों को लाइसेंसी बंदूक के बजाय आत्मरक्षा के लिए तमंचा खरीदने की सलाह देते हुए पप्पू बोले कि लाइसेंसी असलहा तो शोपीस होता है। जरा सी देर में प्रशासन लाइसेंस रद्द कर देता है। तमंचा दो-ढाई हजार रुपये में मिलता है, चलाओ और फेंक दो। पुलिस पकड़ भी लेगी तो पांच सौ रुपये में छोड़ देगी।
विज्ञापन

नरियावल में भगवान श्री परशुराम भवन में आयोजित ब्राह्मण महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक पप्पू भरतौल ने ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत को दिखाने को कहा। बोले, हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने मंच से ही कहा कि आत्मरक्षा में लाइसेंसी असलहा चलाओगे तो पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। लिहाजा अपने पास लाइसेंसी हथियार के साथ एक तमंच भी रखो। इस्तेमाल करना हो तो करो और फेंक दो, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के बेटे शाम ढलते ही पिएंगे शराब तो कैसे बनेंगे नेता
पप्पू भरतौल जनप्रतिनिधियों के बिगड़े बेटों पर भी तीखा कटाक्ष करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि बरेली में किसी भी जनप्रतिनिधि का बेटा नेता बनने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जनप्रतिनिधियों के बेटे शाम ढलते ही शराब के नशे में धुत होने लगते हैं। नेता क्या खाक बनेंगे। उन्होंने कहा कि बेटों को बिगाड़ने में सगे-संबंधियों का भी कम हाथ नहीं होता। उनकी माएं भी पिता से उनकी गलतियां छिपाती हैं। उन्होंने ब्राह्मणों को सलाह दी कि वे एकजुट रहें। यह भी कहा कि वे जब भी किसी के पैर छुएं तो तभी छुएं जब उसके प्रति श्रद्धा हो। अगर बगैर किसी श्रद्धा के कोई किसी के पैर छूता है तो यह उसका आशीर्वाद लेना नहीं बल्कि उसके जूते छूने जैसा होता है। इस परंपरा से दोनों का ही निश्चित सर्वनाश हो जाता है। उन्होंने अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने, पठन-पाठन कर अच्छ े पद पर आसीन होने और आरक्षण की व्यवस्था से दूर रहने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिरों में प्रारंभिक शिक्षा दिलाएं तो निश्चित ही उन्हें अच्छे संस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों का सम्मान
ब्राह्मण महासभा के स्थापना दिवस पर 51 मेधावियों समेत 27 ब्राह्मण समाज के प्रधानों को सम्मानित और 251 ब्राह्मणों को भोज कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने सभी को स्वच्छता और पढ़कर देश का नाम रौशन करने का सुझाव दिया। महंत कमल नयन दास ने गोस्वामी तुलसीदास के चरित्र को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. अनिल शर्मा, प्रो. कमला पांडे, प्रदेश अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर, प्रांतीय महामंत्री डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. अभिनव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

77 हजार की बंदूक या राइफल खरीदने का क्या मतलब है। चलाआगे तो जमा हो जाएगी। हिंदू समाज के लोग अपना लाइसेंस बनवाएं और हम उनकी मदद करेंगे। तमंचा खरीदने की बात नहीं कही है। - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, विधायक, बिथरी चैनपुर




आत्मरक्षा के लिए विधायक जी ने हथियार के प्रयोग करने की बात कही। उनका मकसद गलत कार्य के लिए प्रेरित करने का नहीं था। - डॉ. विमल भारद्वाज

विधायक की सलाह से सहमति नहीं जता सकता। सुरक्षा के लिए मैं लाइसेंसी हथियार रखूंगा कभी तमंचा का प्रयोग नहीं करुंगा। - महंत कमल नयन दास, तुलसीमठ

ब्राह्मणों को एकजुटता का संदेश दिया। हथियार रखने से तात्पर्य था कि ब्राह्मण समाज किसी भी विषम परिस्थिति के प्रति तैयार रहे और सु़रक्षित रहे। - डॉ. योगेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed