{"_id":"5be88dd1bdec2269bc7ff36d","slug":"161541967313-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो कायदे से चलाएं, फिजूल जाम न लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो कायदे से चलाएं, फिजूल जाम न लगाएं
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यातायात माह के तहत रविवार को पुलिस लाइन सभागार में ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की एक कार्यशाला हुई, जिसमें एसपी ट्रैफिक से लेकर एआरटीओ तक ने सभी को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने में सहयोग मांगा। सभी चालकों से अपने वाहनों पर प्राथमिकता पर यूनिक नंबर डलवाने को भी कहा गया।
एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने वाहन चालकों को बताया कि नो एंट्री वाले रास्तों पर जाने से बचें। भीड़ भरे बाजार आदि स्थानों पर जहां वाहन ले जाने की छूट है, वहां भी वाहन को आड़ा तिरछा घुसाने के बजाय यातायात नियमों का पालन करते हुए ही जाएं तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों पर यूनिक नंबर प्राथमिकता से डलवाने को कहा, ताकि किसी मुसीबत में उन्हें और मुसाफिरों को आसानी से पुलिस की मदद मिल सके।
एआरटीओ उदयवीर सिंह ने भी वाहन चालकों को सलाह दी कि बीच चौराहों पर वाहन खड़े करके यात्रियों को न चढ़ाएं और न उतारें। वाहन चालकों से भी उनकी समस्याएं पूछी गईं और पुलिसकर्मियों को उनके साथ बेहतर व्यवहार करने को कहा गया। मौके पर ही वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा संबंधी बैनर, पोस्टर व स्टीकर बांटे गए। कुछ वाहनों पर पुलिसकर्मियों ने खुद ही इन्हें लगा दिया। इनमें बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक लोगों को न बैठाने का संदेश दिया गया। टीआई जेएन अस्थाना व परवेज अली आदि यहां मौजूद रहे। अस्थाना ने बताया कि यातायात माह में अब तक 435 से ज्यादा वाहनों का चालान करके छह लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला जा चुका है।