{"_id":"5b9ff73f867a557f6c068928","slug":"161537210175-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मच्छर के काटने के सात से चौदह दिन में दिखता है असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मच्छर के काटने के सात से चौदह दिन में दिखता है असर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैल्सीपेरम मलेरिया के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के सात से 14 दिनों के बाद नजर आने शुरू होते हैं। इस अवधि को एक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है। इस विषय पर सोमवार को एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ की मौजूदगी में हुई स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की टीम भी मौजूद रही।
एडी हेल्थ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फैल्सीपेरम मलेरिया संक्रमित गांवों के आसपास भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच करानी होगी। हो सकता है कि वहां भी संक्रमित लोग सामने आएं। उन्होंने कहा कि मलेरिया के साथ ही हमें डेंगू पर काबू पाने के लिए भी तैयार रहना होगा। संक्रामक बीमारियों को देखते हुए 300 फागिंग मशीनें मंगाई जा चुकी है। प्रभावित इलाकों में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। एडी हेल्थ ने ज्वाइंट डायरेक्टर को केंद्र सरकार की टीम के साथ भ्रमण करके जायजा लेते रहने के लिए कहा है। जिले में 1955 मलेरिया फैल्सीपेरम के रोगियों का इलाज शुरू किया जा चुका है।
राज्य मुख्यालय से पांच सदस्यीय नई टीम आएगी बरेली
केंद्र सरकार के डॉक्टरों की एक टीम बरेली में डेरा डाले हुए है। राज्य मुख्यालय से आई टीम लौट चुकी है, लेकिन अब एक नई पांच सदस्यीय टीम बरेली भेजी जा रही है। संक्रामक बीमारियों पर यह टीम इनपुट इकट्ठा करके राज्य सरकार को सौंपेगी।