{"_id":"5b426ccc4f1c1b10278b52cf","slug":"161531079884-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सक्रिय, आज से लीजिए बारिश का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सक्रिय, आज से लीजिए बारिश का आनंद
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीते सप्ताह की गर्मी अब भूल जाइए। आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई का दूसरा सप्ताह बारिश की दृष्टि से अच्छा है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिणी-पूर्वी हवा चलेगी, जो कभी हल्की तो कभी भारी बारिश लेकर आएगी। इस सप्ताह 40 से 50 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी होगी। दोनों दिन तापमान में दो से तीन दिन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दोनों दिन 20 से 30 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश हो सकती है। अगर हवाओं ने अपना रुख नहीं बदला तो सप्ताह के आखिरी दो दिन भी भारी बारिश की संभावना है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि नौ से 12 जुलाई तक कभी मध्यम तो कभी भारी बारिश होगी। अधिक बारिश होने से धान की रोपाई के लिए सबसे उत्तम समय है।
विज्ञापन
आगामी सप्ताह का अनुमानित तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम
नौ जुलाई 36.0 डिग्री सेल्सि. 25.0 डिग्री सेल्सि. बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश
10 जुलाई 32.0 डिग्री सेल्सि. 23.0 डिग्री सेल्सि. बादल छाए रहेंगे, माध्यम बारिश
11 जुलाई 32.0 डिग्री सेल्सि. 23.0 डिग्री सेल्सि. बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश
12 जुलाई 32.0 डिग्री सेल्सि. 24.0 डिग्री सेल्सि. बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश
13 जुलाई 33.0 डिग्री सेल्सियस 24.0 डिग्री सेल्सि. मध्यम या भारी बारिश
14 जुलाई 33.0 डिग्री सेल्सियस 24.0 डिग्री सेल्सियस माध्यम या भारी बारिश