फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 roadways buses will run daily from Bareilly region for Prayagraj mahakumbh 2025 see timetable and fare

महाकुंभ 2025 : प्रयागराज के लिए बरेली परिक्षेत्र से रोज चलेंगी 16 बसें, यहां देखें समय सारिणी और किराया

Sun, 12 Jan 2025 09:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 09:08 AM IST
सार

बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो से प्रयागराज जाने वाली बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। रोजाना 16 बसें इन डिपो से चलेंगी 

विज्ञापन
16 roadways buses will run daily from Bareilly region for Prayagraj mahakumbh 2025 see timetable and fare
यूपी रोडवेज - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू हो जाएगी। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 32 बसें लगाई गई हैं। शनिवार को इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई। चारों डिपो से रोजाना 16 बसें प्रयागराज जाएंगी।

बरेली, रुहेलखंड और बदायूं डिपो की बसों का संचालन वाया कानपुर किया जाएगा। शनिवार को एमडी समेत अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


समय सारिणी के मुताबिक बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुराना बस स्टैंड स्थित आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो चौबीस घंटे काम करेगा। शनिवार को चारों डिपो की 32 बसों पर तैनात किए गए 128 चालकों-परिचालकों की सूची भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूट दूरी  किराया 
बरेली से प्रयागराज 479 669
बदायूं से प्रयागराज 456 661
पीलीभीत से प्रयागराज 496 696
नोट- दूरी किमी. में व किराया रुपये में

कुंभ जाने वाली बसों की समय सारिणी
  • बरेली डिपो के पुराने बस अड्डे से रोजाना सुबह पांच बजे, दोपहर 12:30 बजे, शाम सात बजे, रात 10:30 बजे और 11 बजे बसें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। वापसी में प्रयागराज से बरेली डिपो की बसें रोजाना सुबह छह बजे, नौ बजे, शाम चार बजे, पांच बजे और रात 10 बजे बरेली के लिए चलेंगी।
  • रुहेलखंड डिपो के सेटेलाइट बस अड्डे से रोडवेज बसें रोजाना सुबह 10 बजे, 11:30 बजे, दोपहर 2:30, शाम चार बजे और रात 11 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। वापसी में रुहेलखंड डिपो की बसें प्रयागराज से बरेली के लिए रोजाना सुबह 10 बजे, दोपहर 12:30 बजे, 3:30, शाम 4:30 बजे और रात नौ बजे रवाना होंगी।
  • बदायूं डिपो की बसें रोजाना सुबह छह, आठ और 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। प्रयागराज से भी रोजाना सुबह छह, आठ और 10 बजे बदायूं के लिए बसें चलाई जाएंगी।
  • पीलीभीत डिपो की बसें रोजाना सुबह आठ, 11 और दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। प्रयागराज से पीलीभीत के लिए भी रोजाना सुबह आठ, 11 और दोपहर 12 बजे बसें चलाई जाएंगी। इनका संचालन वाया पूरनपुर किया जाएगा।

प्रयागराज महाकुंभ के किए बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। चारों डिपो से रोजाना 16 बसें प्रयागराज जाएंगी और 16 बसें ही वहां से वापस आएंगी।- दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed