फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 people of the same family are ill after eating greens of spinach

नारी-पालक का साग खाने से एक ही परिवार के 16 लोग बीमार

Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
16 people of the same family are ill after eating greens of spinach
Health Service - फोटो : Pixabay

शेरगढ़ सीएचसी में कराया गया भर्ती, इलाज के बाद 13 को आया होश
विज्ञापन

पालक पर कीटनाशक का छिड़काव होने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका

दुनका (बरेली)। थाना शाही के गांव बिहारीपुर में नारी और पालक का साग खाने से एक ही परिवार के 16 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त के बाद बेहोश होने पर सभी को एंबुलेंस से शेरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद 13 लोग होश में आ गए, जबकि तीन महिलाओं को रात तक होश नहीं आया। डॉक्टरों ने पालक पर कीटनाशक का छिड़काव होने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
बिहारीपुर गांव के कढ़ेराज मौर्य के परिवार में कुल 28 सदस्य हैं। बृहस्पतिवार रात घर में नारी और पालक का साग मिलाकर बनाया गया था। इसे परिवार के 16 सदस्यों ने खाया। बाकी 12 लोगों ने दूसरी सब्जी खाई थी। साग खाने वाले कढ़ेराम, प्रेमवती, सोमपाल, लक्ष्मीकांत, कलावती, निशा, सचिन, कामिनी, शिवानी, रेनू, हिमांशी, देवकी, सूरज, पूनम, साक्षी, शारदा को रात करीब दस बजे के बाद अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गए। एक-एक कर सभी बेहोश होने लगे।
विज्ञापन

तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी को शेरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। इलाज के बाद 13 लोग तो होश में आ गए। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन पूनम, शारदा देवी और कलावती को होश नहीं आया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उन्होंने पालक पर कीटनाशक का छिड़काव होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed