फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 more special trains will pass vai Bareilly Railways released the timetable

Railway News: बरेली होकर गुजरेंगी 16 और विशेष ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Wed, 09 Apr 2025 11:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

नियमित ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। कई में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
16 more special trains will pass vai Bareilly Railways released the timetable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रेलवे बरेली होते हुए 16 और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें जम्मूतवी-राजगीर, योगनगरी-राजगीर, कटिहार-अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, वाराणसी-चंडीगढ़, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, आनंद विहार-बरौनी और लखनऊ-नई दिल्ली के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। नियमित ट्रेनें अभी से फुल हैं या फिर नो रूम हो गई हैं। ऐसे में विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

  • 03223 राजगीर-योगनगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को राजगीर से सुबह 6:05 बजे चलने के बाद रात 1:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में 03224 योगनगरी ऋषिकेश-राजगीर ग्रीष्मकालीन ट्रेन 13 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को ऋषिकेश से शाम छह बजे चलने के बाद रात 11:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात नौ बजे राजगीर पहुंचेगी।
  • 03221 राजगीर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर दो बजे राजगीर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:50 बजे बरेली आएगी और रात 1:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में 03222 श्री माता वैष्णो देवी-राजगीर ग्रीष्मकालीन ट्रेन 16 अप्रैल से दो जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से तड़के 4:30 बजे चलने के बाद शाम सात बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर तीन बजे राजगीर पहुंचेगी।
  • 05736 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को रात नौ बजे कटिहार से चलने के बाद अगले दिन रात 23:24 बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05735 अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद रात 11:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
  • 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी-कटड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से आठ जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह पांच बजे चलने के बाद दोपहर 2:27 बजे बरेली आएगी और शाम छह बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
  • 04206 वाराणसी-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से पांच जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को वाराणसी से दोपहर 2:50 बजे चलने के बाद रात 12:38 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04205 चंडीगढ़-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चंडीगढ़ से सुबह 9:30 बजे चलने के बाद शाम 4:24 बजे बरेली आएगी और रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 
  • 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन ट्रेन 24 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे आनंद विहार से चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 7:30 बजे चलने के बाद रात 10:23 बजे बरेली आएगी और तड़के 3:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
  • 04020 आनंद विहार-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 1:03 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम छह बजे बरौनी पहुंचेगी। 04019 बरौनी-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से सात जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:10 बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
  • 04207 लखनऊ-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से सात जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलने के बाद दोपहर 12 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04208 नई दिल्ली-लखनऊ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से सात जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को नई दिल्ली से रात 8:20 बजे चलने के बाद 2:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed