फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 MEMU and passenger trains cancelled for three months

Bareilly News: तीन माह के लिए निरस्त की गईं 16 मेमू और पैसेंजर गाड़ियां

Wed, 19 Nov 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
16 MEMU and passenger trains cancelled for three months
बरेली-मुरादाबाद, बरेली-दिल्ली, बरेली-रोजा के बीच बढ़ेगी मुश्किल
विज्ञापन

बरेली। रेलवे ने कोहरे के सीजन के मद्देनजर 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। मंगलवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इससे पहले बरेली होकर गुजरने वाली 28 नियमित गाड़ियों को भी तीन माह के लिए निरस्त किया जा चुका है। मेमू और पैसेंजर गाड़ियों को निरस्त किए जाने के कारण दैनिक यात्रियों के लिए समस्या बढ़ेगी।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 64175-76 रोजा-बरेली, 64177-78 बरेली-मुरादाबाद, 54075-76 बरेली-दिल्ली, 64553-54 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 54331-32 बालामऊ-लखनऊ, 54330 लखनऊ-शाहजहांपुर, 54327 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू और पैसेंजर समेत 16 गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। कोहरे के सीजन के दौरान दैनिक यात्रियों को समस्या न हो इसको देखते हुए इस अवधि में नियमित गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed