{"_id":"6797f42a77896be6c50d20dc","slug":"16-hundred-patients-reached-for-treatment-symptoms-of-pneumonia-in-two-children-bareilly-news-c-4-lko1064-569118-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इलाज को पहुंचे 16 सौ मरीज, दो बच्चों में निमोनिया के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इलाज को पहुंचे 16 सौ मरीज, दो बच्चों में निमोनिया के लक्षण
विज्ञापन
- निमोनिया, कोल्ड डायरिया की चपेट में रहे आठ बजे वार्ड में भर्ती
बरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की कतार लग गई। नए, पुराने 16 सौ पर्चे बने। दो बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मियों के मुताबिक 424 मरीज जनरल फिजिशियन, 210 मरीज चेस्ट फिजिशियन, 248 मरीज ऑर्थो विशेषज्ञ के पास परामर्श लेने पहुंचे थे। इसके अलावा एएनसी, एनसीडी, आंख, दांत, फिजियोथेरेपी, एआरटी क्लीनिक और जांच, एक्सरे कराने के लिए भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल आए।
वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के मुताबिक दिन भर धूप और शाम से चल रही सर्द हवा के दौरान सेहत के प्रति अनदेखी से लोग बीमार हो रहे हैं। बदलते मौसम में सावधानी ज्यादा बरतनी चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम गुनगुना पानी पिलाएं। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक इलाज के लिए पहुंचे बच्चों में ज्यादातर सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में रहे। जिन बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिले उनका इलाज हो रहा है। कोल्ड डायरिया के भी मरीज आ रहे हैं। सोमवार शाम तक बच्चा वार्ड में आठ बच्चे भर्ती रहे। अमर उजाला ब्यूरो