फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 festival special trains will pass through Bareilly

Special Trains: आठ ट्रेनें और मिलीं... अब बरेली होकर गुजरेंगी 16 त्योहार स्पेशल; खत्म होगी टिकट की मारामारी

Sun, 22 Oct 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

यूपी के पूर्वांचल के जिलों और बिहार तक जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल है। ऐसे में रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें बढ़ा दी हैं। अब बरेली होते हुए आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
16 festival special trains will pass through Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी खत्म होने की उम्मीद है। रेलवे ने बरेली होते हुए आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। नवंबर के पहले सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक संचालित होने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। इससे पहले भी आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की सूची और समयसारिणी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हैं। चंडीगढ़, जालंधर, हरियाणा और दिल्ली होते हुए यूपी के पूर्वांचल के जिलों और बिहार तक जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है। दरअसल, नवंबर में दिवाली, भैयादूज और छठपूजा भी है। कामगार त्योहार पर घर आने के बाद वापसी भी करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में घोषित की गईं आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों में एक जोड़ी का संचालन 19 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। एक जोड़ी का संचालन 25 अक्तूबर से शुरू होगा। जाएगा। इन ट्रेनों में धड़ाधड़ हो रही बुकिंग की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें और मिलीं
- 04060 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को।
- 04059 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस चार से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को।
- 04080 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस छह से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को।
- 04079 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सात नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को।
- 04488 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस चार से 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को।
- 04487 गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस पांच से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को।
- 05557 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को।
- 05558 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस 22 नवंबर से छह दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि त्योहार के सीजन में यात्रियों की सहूलियत के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बरेली होते हुए चार जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अक्तूबर से दिसंबर तक बरेली होते हुए करीब आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed