फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
बरेली। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के पांच वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का तिलक कर उन्हें कक्षा एक में प्रवेश कराया गया। साथ ही, 6-14 आयुवर्ग के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय हरूनगला द्वितीय में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि फ रीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने किया।
विज्ञापन

रैली से पूर्व विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 20 बच्चों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर कक्षा एक में प्रवेश दिलाया गया। प्रोत्साहन के लिए बच्चों को स्कूल बैग, जूते, मोजे दिए गए। साथ ही, जल्द यूनिफार्म देने का आश्वासन दिया गया। रैली में कई विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। रैली में ‘स्कूल चलें हम’, ‘पढ़ने का सब करो विचार’ समेत अन्य नारे लगाए गए। इस दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमार, बीएसए तनुजा त्रिपाठी, डीपीओ युगल सांगुड़ी, नगर शिक्षाधिकारी देवेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मान से नवाजे गए शिक्षक
शैक्षिक सत्र 2018-19 में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर पठन पाठन व अनुशासन के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें आलमपुर जाफराबाद से सरिता सक्सेना, भदपुरा से मुकेश कुमार, बरेली नगर से सीमा कश्यप, फतेहगंज पश्चिमी से अमर द्विवेदी, रामनगर से प्रशांत गंगवार, नवाबगंज से मुन्ना लाल, बिथरी चैनपुर से डॉ. प्रज्ञा शर्मा, भोजीपुरा से मुर्शीद शेख, भुता से आरती परमार, बहेड़ी से मदन लाल, फरीदपुर से दीप्ति सक्सेना, मीरगंज से करन सिंह, मझगवां से अंजू पांडेय, शेरगढ़ से ममता रावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतौल में दीक्षांत समारोह
प्राथमिक विद्यालय, भरतौल (मॉडल स्कूल) में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल रहे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए गुरुजनों और बड़ों का आदर करने की शिक्षा दी। इस दौरान बिथरी बीईओ रमेश चंद्र, एबीआरसी गोपाल कपूर, प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed