{"_id":"5d1913aa8ebc3e3c80471a1f","slug":"156192450010-bareilly-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास पखवाड़ा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास पखवाड़ा का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
सामूहिक योगाभ्यास कराया, लाभ भी बताए
बरेली। आयुष विभाग के निर्देशानुसार एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में चल रहे योग पखवाड़ा कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन सामूहिक योगाभ्यास और प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें योगाभ्यास के साथ उससे होने वाले लाभ हो बताया गया। समापन समारोह में आयोजन कमेटी के सदस्य डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. केपी सिंह, डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. मृदुलता मौर्य, दीनदयाल रस्तोगी को पतंजलि अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य ने योग में भारत को विश्वगुरु बताते हुए नियमित योग करने का सुझाव दिया। पंचकर्म विशेषज्ञ प्रो. विभा द्विवेदी ने भुजंगासन से पेट में जलन, कब्ज, अपच और मोटापा की समस्या दूर होने की जानकारी दी। प्रो. अनिल वर्मा ने सुखासन से मन के शांत होने, तनाव दूर होने के बारे में बताया। अध्यक्ष व प्राचार्य प्रो. डीके मौर्य ने आंखों की देखभाल के लिए योग का नियमित अभ्यास करने को कहा। इस दौरान डॉ. शांतलु गुप्ता, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. दिनेश, डॉ. आशीष, डॉ. रिंकी, डॉ. अरुणेंद्र आदि मौजूद रहे।