फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब उत्तराखंड के हाजापुर जंगल में पहुंचे गजराज

अब उत्तराखंड के हाजापुर जंगल में पहुंचे गजराज

Sun, 30 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
अब उत्तराखंड के हाजापुर जंगल में पहुंचे गजराज
बहेड़ी (बरेली)। दो दिन तक बहेड़ी और रामपुर की सीमा में विचरण करने के बाद दोनों हाथी उत्तराखंड में हाजापुर के जंगल में पहुंच गए हैं। अब उत्तराखंड वन विभाग और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की टीमें उन्हें चोरगलिया के जंगल में ले जाने की कवायद में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

दो दिन से दोनों हाथी वन विभाग के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पूरा अमला किसी तरह हाथियों को उत्तराखंड के जंगल में भेजने की कवायद में जुटा था। इसके लिए कंजर्वेटर ने लखनऊ से वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम को भी बुलाया था। पटाखे, तेज आवाज वाली गोलियां चलाकर और धुआं करके हाथियों को रामपुर की ओर से वापस बहेड़ी के गांव मनुआपट्टी लाया गया और फिर वहां से उत्तराखंड के हाजापुर जंगल में दाखिल कराया गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि उत्तराखंड वन विभाग और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की टीमें हाथियों को चोरगलिया के जंगल में ले जाने की कवायद में जुट गईं हैं। यूपी वन विभाग ने दोनों हाथियों कीड्रोन कैमरे से ली गईं तस्वीरें भी उत्तराखंड की टीमों को दे दी हैं। अब यूपी की सभी टीमें वापस जा चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल लखीमपुर थाना गांव के लाखन की एक हाथी के हमले से मौत के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया था। शासन भी कंजर्वेटर से पल-पल की जानकारी ले रहा था। वन विभाग ने हाथियों को ट्रेंकुलाइज करने के भी प्रयास किए, लेकिन लोकेशन ठीक न होने के कारण रणनीति फेल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहेड़ी से दोनों हाथी उत्तराखंड के जंगल में जा चुके हैं। उत्तराखंड वन विभाग को पहले ही सचेत कर दिया गया था। अब उन्हें चोरगलिया के जंगल में दाखिल कराने की कोशिश की जा रही है। चोरगलिया के जंगल का रास्ता यूपी के कई इलाकों से सटकर जाता है। लिहाजा वन विभाग अब भी सचेत है कि कहीं दोबारा उनका रुख यूपी की तरफ न हो जाए। फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। - पीपी सिंह, कंजर्वेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed