फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब जुलाई के पहले हफ्ते में होगी बारिश

अब जुलाई के पहले हफ्ते में होगी बारिश

Sat, 29 Jun 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
अब जुलाई के पहले हफ्ते में होगी बारिश
बरेली। मौसम विभाग ने 30 जून को प्री-मानसून बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। मगर हवा का रुख बदलने से अब यह बारिश होने की संभावना न के बराबर रह गई है। मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। जून के बाकी बचे दो दिनों भीषण गर्मी और उमस पड़ने के आसार हैं, लेकिन जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

इस हफ्ते की शुरूआती बारिश के बाद बीते तीन दिन से धूप की तीव्रता कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिलाते रहे। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी दो दिन तक भीषण गर्मी और उमस रहेगी। कभी-कभी आसमान में बादल छाए रहते हुए दिखेंगे, लेकिन बारिश की संभावना दो से चार जुलाई के बीच बन रही है। दो जुलाई को तेज हवा के साथ मध्यम या भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। तीन और चार जुलाई को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed