फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब! अतिक्रमणकारी समझ चुके हैं.. आपकी कार्रवाई में दम नहीं

साहब! अतिक्रमणकारी समझ चुके हैं.. आपकी कार्रवाई में दम नहीं

Fri, 28 Jun 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
साहब! अतिक्रमणकारी समझ चुके हैं.. आपकी कार्रवाई में दम नहीं
बरेली। शहर में अतिक्रमण हटाने का नगर निगम का अभियान पहले ही कदम पर नाकाम होता दिख रहा है। बुधवार को ईंट पजाया चौराहे से स्टेडियम तक हटाए गए अवैध कब्जे 24 घंटे गुजरने से पहले ही फिर बहाल हो गए। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम यहां जायजा लेने पहुंची तो अतिक्रमणकारी शुरू से आखिर तक पहले की तरह सड़क पर काबिज दिखे। कहीं सड़क पर दुकानों का सामान रखा था तो कहीं रेत-बजरी और कबाड़ का ढेर लगा हुआ था। ठेले वालों ने भी सड़क पर पहले की तरह कब्जा जमा रखा था।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की अगुवाई में ईंट पजाया चौराहे से स्टेडियम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। हालांकि अतिक्रमणकारियों ने इससे पहले ही अपने अवैध कब्जे हटा लिए, लिहाजा जब नगर निगम की टीम पहुंची तो मौके पर ज्यादा अवैध कब्जे नहीं मिले। छोटे-मोटे कब्जे हटाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट व्यापारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर लौट गए थे। मगर प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का असलियत समझ चुके अतिक्रमणकारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह होने से पहले ही सड़क पर पहले की तरह कब्जा जमा लिया। दोपहर करीब दो बजे ओवरब्रिज के पास ही लकड़ी की टालों के आगे अतिक्रमण पहले की तरह मिला। इसके बाद कबाड़ी की दुकान का सारा सामान सड़कों पर रखा था। एक लाइन से फल और खाने के सामान के ठेले वाले खड़े थे तो दूसरी ओर, होटल और अन्य व्यवसायी भी सड़कों पर कब्जा किए हुए थे। यही नहीं बिल्डिंग मैटेरियल, रेता, बजरी, सरिया, ईंटें आदि सड़कों पर रखा था।
विज्ञापन


जुर्माना दिया पर अतिक्रमण नहीं हटाया
बुधवार को अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले मार्बल और अन्य व्यवसायी जुर्माना देने के बाद भी नहीं सुधरे। गुरुवार को वे फिर सड़कों पर कब्जा किए दिखाई दिए। जबकि बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने दोबारा अतिक्रमण न करने का वादा किया था। यह वादा 24 घंटे भी नहीं टिका। सड़कों पर अतिक्रमण जस का तस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed