{"_id":"5d1526868ebc3e3cce1c6ad3","slug":"15616671871-bareilly-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह व्यापारियों के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह व्यापारियों के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल रोड पर कुछ व्यापारी दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही प्रशासन के खिलाफ लामबंदी करके गंभीर अपराध करने के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने छह व्यापारियों को चिह्नित करने के बाद उन्हें जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही तीन जुलाई से पहले सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उपस्थित होकर यह जवाब देने के लिए कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ पांच-पांच लाख रुपये के निजी मुचलकों और इतनी ही धनराशि की जमानत दाखिल कराई जाए।
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने हाल ही में जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। सड़क पर दुकानदारों के अवैध कब्जों से जहां जाम में एंबुलेंस फंस जाती थीं, साथ ही मरीजों और तीमारदारों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। प्रशासन को खुफिया तंत्र से यह पता चला है कि इस कार्रवाई के बाद कुछ व्यापारी स्थानीय लोगों के साथ गुटबंदी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें आपराधिक गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में शांति व्यवस्था के भंग होने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने छह व्यापारियों राजेंद्र अरोरा, अनिल भसीन, मोहम्मद अहमद, नीतिश सक्सेना, राकेश सूरी और हरीश चंद्र के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही तीन जुलाई से पहले उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होने के भी आदेश दिए हैं।