फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रशासन की सख्ती सच या व्यापारियों का ‘दबाव’

प्रशासन की सख्ती सच या व्यापारियों का ‘दबाव’

Fri, 28 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की सख्ती सच या व्यापारियों का ‘दबाव’
शाहजहांपुर। महानगर को अतिक्रमण और पॉलीथिन मुक्त बनाने का अभियान से प्रशासन और व्यापारियों के बड़े टकराव के हालात पैदा हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि वह किसी भी हाल में शहर को अतिक्रमण और पॉलीथिन से मुक्त करके रहेंगे...कोई भी दबाव आड़े नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, अभियान का लगातार विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण अभियान में भेदभाव किया जा रहा है। पॉलीथिन के नाम पर छोटे व्यवसायियों का आर्थिक शोषण करने, उनसे मनमाना जुर्माना वसूला जा रहा है। यह सब प्रशासन की सख्ती या व्यापारियों की दबाव बनाने की रणनीति के चलते हो रहा है... हकीकत कुछ हो लेकिन दोनों के टकराव से अभियान रुक ही गया है, आम आदमी और पर्यावरण को राहत मिलने की उम्मीद को तो पलीता लग ही रहा है। गुरुवार को अभियान रुक गया।
विज्ञापन

जिस तरह हालात यह हैं कि एक ओर व्यापारी संगठन और दूसरी ओर नगर निगम, पुलिस-प्रशासन नजर आ रहा है। बुधवार को अतिक्रमण हटवाने के दौरान सदर बाजार में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह से नोकझोंक धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। सतनाम चावला नाम के व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई भी की। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन व्यापारियों के दूसरे गुट ने भी नगर आयुक्त का उनके कार्यालय में पॉलिथीन इस्तेमाल के मुद्दे पर घेराव किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच प्रदेश महामंत्री विशेश्वर नाथ हांडा, जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह बैठक में भाग लेने जा रहे थे। युवा जिलाध्यक्ष अजय यादव समेत अन्य व्यापारियों ने उनकी कार को घेर कर रोक लिया। नगर आयुक्त को कार से उतार कर पहले समस्याएं सुनने को कहा, इस पर नोकझोंक भी हो गई। कुछ देर के लिए नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय में बैठ कर व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल से बात की, व्यापारियों ने पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों से जुर्माना वसूली का विरोध करते हुए अपनी बात रखी। यहां फिर से नोकझोंक हो गई। माहौल कुछ मिनट के लिए गरमा गया। इसके बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया। इसमें पॉलीथिन के नाम पर छोटे व्यवसायियों का आर्थिक शोषण करने, उनसे मनमाना जुर्माना वसूल करने, फुटपाथों पर लगे बिजली के खंभे हटवाने, बरसात में जलभराव रोकने आदि मांगें शामिल हैं। नगर आयुक्त का घेराव करने वालों में विनीत शुक्ला, रईस अहमद, अनूप राना, रानी पांडेय, महिला इकाई जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, लालू पुजारी, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का-मुक्की के बाद दूसरे दिन नहीं हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम, पुलिस-प्रशासन भले अतिक्रमण हटवाने, पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने को सख्ती बरत रहा है, दूसरी ओर व्यापारी ऐसे अभियानों का विरोध करते दिख रहे हैं। बुधवार को सदर बाजार में व्यापारियों और पुलिस-प्रशासन की टीम के बीच धक्का मुक्की के बाद बृहस्पतिवार को महानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप रहा। इसको लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।

अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव का आरोप
शाहजहांपुर। सर्व समाज हिताय मोर्चा ने नगर निगम पर अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। बिजलीपुरा स्थिति कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मोर्चा नगर आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन देगा। बैठक में अंशुल, अभिषेक, बृजेश, फुरकान, टीपू, कुरबान अली आदि रहे।

महानगर को अतिक्रमण और पॉलिथीन मुक्त कराना प्राथमिकता है। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर नाले-नालियों और सड़कों को घेरा है उनको अतिक्रमण हटाना ही होगा। हमारे पास सख्ती का रास्ता भी है। फिलहाल कोशिश है कि सब कुछ सामान्य तरीके से सभी के सहयोग से निपट जाए। - विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed