{"_id":"5d127e038ebc3e3cae788e9e","slug":"156149297714-bareilly-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसिटी विस्तार में बारिश से ठप हुई सप्लाई तो भीड़ ने घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसिटी विस्तार में बारिश से ठप हुई सप्लाई तो भीड़ ने घेरा उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारिश की वजह से की गई बिजली कटौती से गुस्साए लोगों सनसिटी विस्तार के उपभोक्ताओं ने देर रात उपकेंद्र घेर लिया। उन्होंने यहां हंगामा किया तो उपकेंद्र के कर्मचारी फरार हो गए। सूचना पर इज्जतनगर से चीता पुलिस पहुंची तो भीड़ भाग निकली।
मंगलवार शाम हुई हल्की बारिश से ही शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई स्टेशन ठप हो गए। देर रात तक कई लाइनें फाल्ट होने की वजह से चालू नहीं हो पाईं। प्रभावित लोगों ने सनसिटी विस्तार उपकेंद्र पर हल्ला बोल दिया। विभागीय अफसरों ने देर रात बताया कि लाइन पर पेट्रोलिंग हो रही है। फाल्ट मिलने के बाद ही सप्लाई चालू हो पाएगी। रात एक बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी। शाम हुई बारिश से जगतपुर, सुभाष नगर, सीबीगंज, किला कोहाड़पीर, इज्जतनगर, नकटिया, कांधरपुर समेत कई स्टेशनों की सप्लाई प्रभावित हो गई। कुछ इलाकों में आधी रात तक सप्लाई चालू हो गई लेकिन सनसिटी विस्तार समेत तीन चार उपकेंद्रों पर सप्लाई नहीं पहुंच पाई। इससे गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने घेराव करते हुए कहा कि मनमानी नहीं चलने देंगे। इस बीच अधिशासी अभियंता रंजीत चौधरी ने बताया कि लाइन चेक हो रही है। फाल्ट मिलते ही लाइन चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सनसिटी विस्तार उपकेंद्र पर सप्लाई दोहना लाइन से आती है। लंबी दूरी की लाइन होने से परेशानी हुई।