{"_id":"5d127dec8ebc3e3c8b131532","slug":"156149295419-bareilly-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को अब जान का खतरा सताने लगा है। सुरक्षा के लिहाज से एक गनर को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर एक अन्य गनर उपलब्ध कराने को कहा है।
नगर आयुक्त ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि निगम में पिछले दिनों धरना प्रदर्शन की स्थिति व्याप्त रही है। इसमें नगर निगम के जन प्रतिनिधियों के अलावा कुछ बाहरी तत्व भी सक्रिय रहे हैं। जिनसे उनकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। वर्तमान में एक गनर सुरक्षा के लिए तैनात है, जिसकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक रहती है। इसके उपरांत रात में निवास पर सुरक्षा हेतु कोई गनर तैनात नहीं है। इसलिए रात्रि के लिए एक अतिरिक्त गनर उपलब्ध कराया जाए।
नगर आयुक्त के पत्र का संज्ञान लेकर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई की जिम्मेदारी एडीएम सिटी महेंद्र कुमार को सौंप दी। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर नगर आयुक्त को अतिरिक्त गनर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल, नगर आयुक्त को अतिरिक्त गनर देने का मामला अब एसएसपी के पाले में है।