फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेपाली हाथियों का उत्पात, दो बीघा गन्ने की फसल उजाड़ी

नेपाली हाथियों का उत्पात, दो बीघा गन्ने की फसल उजाड़ी

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
नेपाली हाथियों का उत्पात, दो बीघा गन्ने की फसल उजाड़ी
अमरिया/पीलीभीत। नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से निकलकर दो हाथी टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंच गए। रविवार की रात दोनों अमरिया क्षेत्र की आबादी में घुस गए और लगभग दो बीघा गन्ने की फसल उजाड़ दी।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही व नेपाल की शुक्लाफांटा सैंक्चुरी के जंगल की सीमा मिली हुई है। खुली सीमा होने के कारण आए दिन वन्यजीव दोनों ओर विचरण करते रहते है। बॉर्डर से सटे लग्गा भग्गा क्षेत्र में तो अकसर हाथियों की मौजूदगी देखी जाती है, लेकिन तीन दिन पूर्व नेपाल के दो हाथी शारदा नदी को पार करते हुए शारदा डैम के रास्ते महोफ रेंज के जंगल पहुंच गए थे। यह सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन ने हाथियों की निगरानी शुरू कर दी। रविवार रात दोनों हाथी जंगल से बाहर निकलकर अमरिया तहसील क्षेत्र के भूड़ा कैमोर गांव की सीमा में पहुंच गए। हाथियों ने किसानों की गन्ने की फसल को उजाड़ना शुरू कर दिया। सोमवार को गांव के किसान निशान सिंह घर से बाहर निकलकर खेत की ओर पहुंचे तो उनकी नजर खेत में मौजूद दो हाथियों पर गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ खेत के निकट जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के क्षेत्रीय वन दरोगा देवेंद्र कुमार,चेतन कुमार समेत वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। चूकि हाथियों को खदेड़ना मुश्किल है, इसके लिए ग्रामीणों को दूर रहने की अपील की गई। रेंजर सतेंद्र चौधरी डब्ल्यूटीआई की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शाम तक हाथियों को हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed