फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सवर्ण आरक्षण- देर से हुई प्लानिंग, खाली रह जाएंगी सीटें

सवर्ण आरक्षणसवर्ण आरक्षण- देर से हुई प्लानिंग, खाली रह जाएंगी सीटें

Mon, 24 Jun 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण- देर से हुई प्लानिंग, खाली रह जाएंगी सीटें
बरेली। गरीब सवर्णों के एडमिशन के लिए देरी से आदेश जारी होने के कारण महाविद्यालय असमंजस की स्थिति में हैं। विश्वविद्यालय ने गरीब सवर्णों के लिए आवेदन तो मांगे हैं लेकिन संख्या बहुत कम है। इन बढ़ी सीटों पर किसी अन्य आवेदक को एडमिशन नहीं दिया जा सकते। जिस कारण तमाम सीटें खाली रह जाने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध 500 से अधिक महाविद्यालयों में गरीब सवर्णों का आरक्षण लागू कर सीटों में दस प्रतिशत बढ़ोत्तरी की गई है। इसके चलते इन महाविद्यालयों में 25 हजार से अधिक सीटें बढ़ गई हैं। महाविद्यालयों को इस कोटे के तहत एडमिशन के लिए 20 जून को आदेश जारी किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान ही फार्म में इसका विकल्प मुहैया कराया था, मगर विश्वविद्यालयों ने ध्यान नहीं दिया। जागरूकता का अभाव होने के चलते इस आरक्षण का लाभ पाने अभ्यर्थी भी कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीटें खाली रहने का अंदेशा हो गया है।
विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएशन में सवर्ण आरक्षण के आवेदन
बीएलएड में 89, एमएससी बॉटनी में 10, बीपीएड में तीन, एमएससी कैमिस्ट्री में 69, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में एक, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में एक, एलएलएम में 37, एमएससी गणित में 24, एमएड में 37, माइक्रोबॉयोलॉजी में दो, एमफिल में छह, एमएससी फिजिक्स में 48 और एमएससी जूलॉजी में 33 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कॉलेज अलग से करेगा प्रक्रिया
एडमिशन के लिए बरेली कॉलेज ऑनलाइन पंजीकरण कराता है। मगर गरीब सवर्णों के आरक्षण के तहत एडमिशन के लिए कोई ऑनलाइन व्यवस्था नहीं की गई। बरेली कॉलेज के मुख्य समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि इसके लिए बाद में अलग से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed