{"_id":"5d0becdb8ebc3e644d4e2eb6","slug":"15610626043-bareilly-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री बोले- टेंपो-ई रिक्शा वाले लगा रहे जाम, चौराहे खाली कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री बोले- टेंपो-ई रिक्शा वाले लगा रहे जाम, चौराहे खाली कराइए
विज्ञापन
बरेली। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार शाम सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की बैठक में जाम और शहर में टेंपो की भरमार पर नाराजगी जताई। खनन में पुलिस की ढील पर नाराज हुए। कहा- यह सारी समस्याएं दूर कराइए। इस पर एडीजी अविनाश चंद्र ने शासन की प्राथमिकताओं पर तत्परता से काम कर इन समस्याओं को दूर कराने को उन्हें आश्वस्त किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि टेंपो और ई रिक्शा वाले सड़क और चौराहों पर जाम लगा रहे हैं। वाहनों की भरमार से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अतिक्रमण भी समस्या है लेकिन इस पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा- पुलिस को प्राथमिकता से सड़कों से जाम खत्म करना चाहिए। बिथरी समेत कई थानों का जिक्र कर खनन को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। बोले- पुलिस की संलिप्तता की शिकायतें भी मिलती हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके अलावा महिला और बाल अपराध को लेकर भी वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा- क्विक रेस्पांस में कमी है, घटना होने पर पुलिस का तुरंत एक्शन होना चाहिए। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात संसार सिंह, प्रभारी एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी क्राइम रमेश भारतीय आदि मौजूद रहे।