{"_id":"5d0be5df8ebc3e11691cadff","slug":"15610608165-bareilly-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से जमे प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से जमे प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ बगावत
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 16 बाबुओं के पटल बदलने के बाद अफरातफरी मची है। कुछ बाबुओं ने रजिस्ट्रार से मिलकर आपत्ति जताई है और एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इस प्रशासनिक अधिकारी के साथ काम करने से इंकार कर दिया है, कहा है कि वह एक ही विभाग में कई साल से जमे हुए हैं।
लंबे समय की कवायद के बाद बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो प्रशासनिक अधिकारियों समेत 16 बाबुओं के पटल बदले गए हैं। परीक्षा विभाग में तैनात आनंद को वहीं पर प्रशासनिक अधिकारी बना दिया गया है। वहीं, परीक्षा के प्रशासनिक अधिकारी जहीर अहमद को उपाधि में भेजा गया है, जो साल भर पहले यहां स्थानांतरित होकर आए थे। कर्मचारियों में आनंद को लेकर बगावत है। बृहस्पतिवार को परीक्षा विभाग के ही अनिल कुमार सिंह समेत कुछ बाबुओं ने उनके खिलाफ रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय से शिकायत की और तमाम आरोप लगाए। कहा-बिना फीस जमा कराए कॉलेजों की परीक्षा कराने के मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसके अलावा वह कई साल से इसी विभाग में तैनात हैं। इस पर रजिस्ट्रार ने बाबुओं को समझाते हुए आगे इस पर ध्यान रखने की बात कही है।
कर्मचारियों ने आनंद को लंबे समय से परीक्षा विभाग में तैनाती पर ऐतराज जताया है। उन्हें बता दिया गया है कि भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा क्योंकि हाल ही में जिम्मेदारी संभालने के चलते इस बारे में मुझे पता नहीं था।
विज्ञापन
- डॉ. सुनीता पांडेय, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय