{"_id":"5d0be5928ebc3e60c372d6cb","slug":"15610607394-bareilly-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस- ‘ओंकार’ की ध्वनि से आज गुंजायमान होगी नाथनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस- ‘ओंकार’ की ध्वनि से आज गुंजायमान होगी नाथनगरी
विज्ञापन
बरेली। योग सिर्फ मन को ही शांत नहीं करता, बल्कि तमाम बीमारियों से भी मुक्ति प्रदान कर अनंत ऊर्जा से भर देता है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहरवासियों को योग से जोड़ने के लिए हजारों की संख्या में लोग योगासनों के जरिए संदेश देंगे। योगाचार्यों के मुताबिक, योग शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगों को स्वस्थ रखने की क्रिया है। ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है’ की परिकल्पना को सिर्फ योग ही साकार करता है। वर्तमान में योग की प्रत्येक आयुवर्ग के लोगों को जरूरत है।
एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय में चल रहे योग पखवाड़ा कार्यक्रम में गुुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास से ‘करें योग रहें निरोग’ का संदेश दिया गया। शुरुआत अवेयरनेस रेस से हुई, जिसमें विद्यार्थियों समेत टीचर्स, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रो. डीके शर्मा ने स्वस्थ जीवन की चाह रखने वालों के लिए योग से जुड़ने को कहा। सामूहिक योगाभ्यास कॉलेज परिसर समेत मेगा सिटी में भी हुआ। योग प्रशिक्षक महेंद्र पाल और मायादेवी रहे। डॉ. रीता गुप्ता ने कुंजल क्रिया, नेतिक्रिया, योगाभ्यास कराया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में भी योग शिविर आयोजित हुआ।
आज यहां होंगे योग शिविर
- आईएमए की ओर से आईएमए भवन में सुबह छह बजे।
- रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती विद्यालय हार्टमैन में सुबह छह बजे।
- आयुष विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह बजे।
- सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में सुबह आठ बजे।
- 7 माउंटेन गरुड़ डिविजन के कांगो सिग्नल में सुबह छह बजे।
- 21 बटालियन एनसीसी बरेली कॉलेज ग्राउंड में सुबह सात बजे।
- डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसो. की ओर से चौकी चौराहा गांधी पार्क में सुबह छह बजे।
- खुशलोक हॉस्पिटल पार्क में सुबह साढ़े छह बजे।
- मानव सेवा क्लब की ओर से डीडीपुरम स्थित गंगाशील अस्पताल में सुबह छह बजे।
- हार्टफुलनेस उत्सव की ओर से श्री हरिमंदिर बारातघर में सुबह छह बजे।
- योग भारती की ओर से राजेंद्र नगर शाखा कार्यालय पर सुबह पांच बजे।
योग के नियम
- गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास शुरू करें।
- सूर्योदय, सूर्यास्त योग का सही समय है।
- बेकार के ख्याल दिमाग से निकाल दें।
- पूरा ध्यान योगभ्यास पर ही केंद्रित रखें।
- योग के बाद आधे घंटे तक कुछ न खायें।
- योग से दिक्कत हो तो योगाभ्यास रोक दें।
- योगाभ्यास के अंत में हमेशा शवासन करें।
- आसन, योगा मैट या दरी पर ही योग करें।
- गर्भावस्था में योग आसन परामर्श से करें।
- बच्चों को कठिन आसन कराने से बचें।
प्रयोग योग क्रियाएं और उनके लाभ
योगासन लाभ
सूर्य नमस्कार ह्रदय, लीवर, आंत, पेट, छाती, गले के लिए।
दंडासन सर्वाइकल दर्द से राहत, एकाग्रता बढ़ाता है।
पश्चिमोत्तासन जिगर, गुर्दा, अंडाशय, गर्भाशय मजबूत बनाने।
उत्कटासन टखनों, जांघ, पिंडली, रीढ़ की हड्डी के लिए।
मत्स्यासन गर्दन, छाती के लिए और थॉयराइड से लाभ।
हलासन बांझपन, अनिद्रा, साइनेसाइटिस के लिए लाभ।
पदमासन सायटिका, कुंडलिनी जागरण का खास आसन।
भुजंगासन फेफडों, कंधों और पेट को मजबूत बनाता है।
प्राणायाम सर्वश्रेष्ठ शारीरिक मानसिक उपचार, सरल मुद्रा।
नोट: योग तभी फायदा देंगे जब उन्हें उचित समय व सही तरीके से करेंगे। योग चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर है।
योग के दौरान सावधानी
- योग के दौरान पानी न पिएं।
- योग के बाद तुरंत न नहाएं।
- खाने के बाद योग न करें।
- योग के दौरान टॉयलेट न जाएं।
- बीमारी की दशा में योग न करें।
- खुले माहौल में ही योग करें।
- प्रशिक्षण के अनुसार योग करें।
- ज्वैलरी को उतारकर योग करें।