{"_id":"5d0be57f8ebc3e667f4c5782","slug":"156106072020-bareilly-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतीबाई डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन होंगे एडमिशन, 29 जून को जारी होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीबाई डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन होंगे एडमिशन, 29 जून को जारी होगी मेरिट
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय ने भी एडमिशन की सारी प्रकिया ऑनलाइन कर दी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमएससी द्वितीय वर्ष के एडमिशन शुक्रवार 21 जून से शुरू होंगे।
प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने बताया छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी।
इसके अलावा बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए 29 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट में आने वाली छात्राओं को डिग्री कॉलेज की वेबसाइट पर 50 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देश विश्वविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिए गए हैं। साथ ही किसी भी जानकारी के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कॉलेज में संपर्क किया जा सकता है।