{"_id":"5d0a91758ebc3e617666bfea","slug":"15609736703-bareilly-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाए रहने से पारा सामान्य से 5.0 डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाए रहने से पारा सामान्य से 5.0 डिग्री गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चटक धूप और भीषण गर्मी की तपिश से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम ने राहत दी। हवा का रुख बदलने से सूर्य बादलों की आड़ में छिप गया है। दिन का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। शाम को हवा चलने से भीषण गर्मी के मौसम में कुछ देर के लिए ठंडक का अहसास हुआ। आगामी पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे तो कभी धूप भी खिलेगी। 25 जून को धूल भरी मध्यम गति की आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी की गई है।
बुधवार को सुबह रोजाना की तरह चटक धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। धूप की तीव्रता भी कम रही। दिन में अधिकांश समय सूर्य बादलों की आड़ में छिपा रहा। कभी धूप निकलती तो कभी बादल दिखाई देते। शाम को हवा चलने से मौसम कुछ देर के लिए ठंडा हो गया।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 20 से 25 तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता कम रहेगी। कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बादल बनने से हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 से 38.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 जून को धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।