{"_id":"5d0a91718ebc3e568439e4db","slug":"15609736678-bareilly-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्माकोल पर सख्ती से भड़का दुकानदार.. बोला-सुसाइड कर लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्माकोल पर सख्ती से भड़का दुकानदार.. बोला-सुसाइड कर लूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम का पॉलिथीन विरोधी अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने बदायूं रोड पर एक दुकान से बड़ी तादात में थर्माकोल के आइटम जब्त किए तो व्यापारी भड़ककर दुकान से भागने लगा कि सुसाइड कर लूंगा। मगर निगम टीम ने उसका सामान भी जब्त कर लिया और जुर्माना भी लगाया। बुधवार को अभियान के दौरान सवा दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त करके 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बुधवार को भी नगर निगम की चार टीमें कार्रवाई को निकलीं। जोन एक की टीम ने तीन किलो पॉलिथीन जब्त कर 13 हजार जुर्माना वसूला। जो दो की टीम ने बदायूं रोड पर कार्रवाई की। इस टीम ने जब एक किराना दुकान पर छापा मारा तो बड़ी तादात में थर्माकोल आइटम का स्टॉक पकड़ा गया। टीम ने सामान जब्त किया तो व्यापारी भड़क गया और दुकान से भागते हुए सुसाइड की धमकी देने लगा। फिलहाल टीम ने उससे छह हजार रुपये वसूलकर सामान जब्त कर लिया। इस टीम ने कुल दो क्विंटल पॉलिथीन और थर्माकोल जब्त करके आठ हजार जुर्माना वसूला। जोन तीन की टीम ने 20 किलो पॉलिथीन जब्त कर पांच हजार और जोन चार की टीम ने करीब डेढ़ किलो पॉलिथीन जब्त कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।