{"_id":"5d09419c8ebc3e36ff04d440","slug":"156088769416-bareilly-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने घेरा सीएमओ दफ्तर, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने घेरा सीएमओ दफ्तर, ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले भर के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। यह लोग समय से वेतन देने के साथ शोषण, अभद्रता की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम को उचित कदम उठाने की मांग कर रहे थे। सीएमओ ने शोषण, अभद्रता मामलों की जांच कराने और वेतन संबंधी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव की अगुवाई में कई संविदा कर्मचारी दोपहर बाद यहां जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद इन लोगों ने सीएमओ दफ्तर के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल भी पहुंच गए। इस पर संविदा कर्मचारियों ने वेतन समय से प्राप्त न होने और संविदा कर्मियों का शोषण बंद करने के बावत उन्हें ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। सीएमओ ने वेतन में देरी के लिए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में महिला चिकित्सालय में तैनात लैब टेक्नीशियन से जिला महिला अस्पताल की सीएमएस के अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। सीएमओ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए।
एएनएम को थप्पड़ मारने की जांच के भी दिए आदेश
बरेली। सीएमओ को ज्ञापन देने पहुंचे संविदा कर्मचारियों में शामिल ग्राम गंगापुरम की एएनएम नेहा सक्सेना ने सीएमओ के सामने आरोप लगाया कि जब वह बानखाना सेंटर पर गईं तो वहां डॉ. पूजा द्विवेदी ने उसे न सिर्फ थप्पड़ मारा बल्कि गालियां दीं। यह भी चेतावनी दी कि कहीं शिकायत की तो नौकरी चली जाएगी। नेहा ने बताया कि इसकी शिकायत वह पहले भी कर चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने पहुंचे संविदा कर्मियों ने इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर सीएमओ ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ विनीत शुक्ल ने बताया कि इस प्रकरण की जांच डॉ. अशोक और डॉ. दीपा सिंह को सौंप दी गई है। इस संबंध में डॉ. पूजा द्विवेदी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।